नईदिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर UGC के इक्विटी नियमों और जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ जुटे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों ने प्रदर्शन स्थल से लोगों को हटाना शुरू किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और उन्हें बसों में बैठाकर मौके से बाहर ले जाया गया।
भारी संख्या में पुलिस और RAF की तैनाती
प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को भी तैनात किया गया। सामने आई तस्वीरों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी जंतर-मंतर के धरना स्थल पर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को एक-एक कर हटाना शुरू किया और कुछ लोगों को बसों में बैठाकर ले जाया गया। मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने के लिए वहां पहुंचे थे।
प्रदर्शनकारी मौजूदा जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और सरकारी योजनाओं में आर्थिक स्थिति को अधिक महत्व देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि वे UGC के इक्विटी नियमों और SC-ST से जुड़े प्रावधानों में बदलाव को लेकर भी सरकार के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं।

Related Posts
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से एक लड़की की मौत, 47 अन्य बच्चे बीमार