September 16, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

पाकिस्तानी जंगी पोत ने भारतीय जहाज को मारी टक्कर, भारत ने पाक अधिकारी को चेताया

Udaan Desk. उत्तरी अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने भारतीय युद्धपोत को टक्कर मार दी. भारत ने इस घटना पर पाकिस्तान के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध जताया है. 15 सितंबर 2026 की शाम को उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी पर तैनात भारतीय नौसेना के एक प्रमुख युद्धपोत के पास पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अत्यधिक तेज रफ्तार में आया. उसने समुद्र में उकसावे वाली और खतरनाक हरकत की, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई. हालांकि, इस घटना में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

Spread the love