Udaan Desk. उत्तरी अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने भारतीय युद्धपोत को टक्कर मार दी. भारत ने इस घटना पर पाकिस्तान के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध जताया है. 15 सितंबर 2026 की शाम को उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी पर तैनात भारतीय नौसेना के एक प्रमुख युद्धपोत के पास पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अत्यधिक तेज रफ्तार में आया. उसने समुद्र में उकसावे वाली और खतरनाक हरकत की, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई. हालांकि, इस घटना में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

Related Posts
2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’, कलेक्शन 300 करोड़ के करीब; सोनू सूद ने सफलता पर कही बड़ी बात
World Map : 500 साल पुराना नक्शा बदलेगा दुनिया की तस्वीर? भारत ने यूएन में अफ्रीका का दिया साथ
दो घंटे में पूरा होगा मुंबई से अहमदाबाद का सफर : 15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली Bullet Train