भिवानी.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं जो कि एक अप्रैल तक चलगी। परीक्षाएं खत्म होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का ऑफलाइन मूल्यांकन कराया जाएगा। 15 मई तक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 25 और 26 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं।
केवल एक ही सत्र में 12: 30 से 3: 30 बजे तक परीक्षाएं होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में करीब 1420 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,71,767 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हरियाणा विद्यालय बोर्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को हुई पत्रकार वार्ता में डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 325 उड़नदस्तों का गठन बोर्ड ने किया है। परीक्षा केंद्र ज्यादा दूर नहीं होंगे। कुछ जगहों पर परीक्षा केंद्र दूर बनाए गए हैं, उनके परीक्षार्थियों को भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर समाहित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

Related Posts
कोविड 19 ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को दिल्ली सरकार ने दिए 1-1 करोड़ रुपए
निर्णायक मोड़ पर बातचीत : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजर