जबलपुर
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक कथित पत्र को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में मप्र कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को भोपाल की साइबर पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें निखिल, बिलाल और इनाम शामिल हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने इसे गैरकानूनी बताया है। अब यह मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है।
इसे फेक पत्र बताया जा रहा है
मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी। दरअसल, बीते दिनों भाजपा की एक नेता का पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे कांग्रेस की आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने साझा किया था। इसे फेक पत्र बताया जा रहा है।
इस मामले में तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने कहा कि पिछले 30 घंटों से अधिक समय से भोपाल की साइबर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को बिना किसी वाजिब कारण के हिरासत में रखा है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य और निराशा का विषय है।

Related Posts
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांतिः रायगढ़ बना अग्रणी जिला
Beach पर बिकिनी लुक में छाईं नायरा बनर्जी, भीगी जुल्फों और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार अवैध उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन जब्त, प्रदेशभर में निगरानी तेज