Udaan Publicity. पढ़ाई तो सभी करते हैं, लेकिन हर कोई लंबे समय तक याद नहीं रख पाता। परीक्षा में परिणाम भी सभी के एक जैसे नहीं होते। आइए जानते हैं पढ़ाई की स्मार्ट स्ट्रैटजी, जिन्हें अपनाकर आप भी बन सकते हैं जीनियस। समझिए, वे पांच बातें जिससे पढ़ाई होगी आसान और याददाश्त भी होगी मजबूत…
पहला : पढ़ाई के बाद आंख बंद करके खुद से पूछो कि क्या याद रहा। दोबारा पढऩे से सिर्फ परिचित लगने लगता है, लेकिन रिकॉल करने से याददाश्त पक्की होती है।
दूसरा : एक ही दिन में सब मत रट लो। थोड़ा-थोड़ा करके अलग-अलग दिनों में दोहराओ। यही तरीका लंबी अवधि की याददाश्त बनाता है।
तीसरा : केवल एक ही विषय पर टिके मत रहो। पढ़ाई में सबजेक्ट्स को मिक्स करो, ताकि दिमाग समझे कि किस कॉन्सेप्ट को कहां इस्तेमाल करना है।
चौथा : नई चीजों को पहले से सीखी हुई जानकारी से जोड़ो। यह क्यों काम करता है? या इसे मैं कहां उपयोग करूंगा? ऐसे सवाल मैमोरी मजबूत करते हैं।
पांचवां : गलतियों से घबराओ मत। हर गलती सीखने का नया मौका देती है, बशर्ते आप उसे सुधारो।
विशेष सलाह : पढ़ाई में अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य और सही मार्गदर्शन ही सफलता का मूलमंत्र है। अध्ययन के लिए समय का सदुपयोग करें और सफलता हासिल करें।

Related Posts
Slow Phone Speed से हैं परेशान…? जानें Mobile Fast करने के 12 सीक्रेट तरीके
दो घंटे में पूरा होगा मुंबई से अहमदाबाद का सफर : 15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली Bullet Train
फोन चोरी होने का है डर…तो यह सिक्योरिटी फीचर खोए हुए फोन का पता लगाने में करेगा मदद