May 23, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

एक संदेश शहर के नाम : ताकि सभी ले सकें त्यौहार का मजा

  • ईद-उल-अज़हा 2026 : स्वच्छता प्लानिंग एवं अवेयरनेस मुहिम

भोपाल। ईद-उल-अज़हा के मौक़े पर इस साल सामाजिक संस्था भोपाल सर्विंग ह्यूमैनिटी ने अनेक संस्थाओं के साथ मिलकर पहले से कहीं ज़्यादा बड़े स्तर पर तैयारी की है। पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए इस बार पूरी प्लानिंग को और मज़बूत, व्यवस्थित और ग्राउंड लेवल तक प्रभावी बनाया गया है, ताकि भोपाल शहर का हर इलाक़ा ईद के दौरान साफ़, सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे।

इस वर्ष इस टीम ने वॉलंटियर्स की संख्या में बड़े स्तर पर इज़ाफ़ा किया है। अलग-अलग वार्डों, कॉलोनियों और मुस्लिम बस्तियों के लिए विशेष टीमें तैयार की गई हैं, जिन्हें उनकी ज़िम्मेदारियाँ पहले से निर्धारित कर दी गई हैं। खास तौर पर उन दूर-दराज़ इलाक़ों और छोटी बस्तियों पर ध्यान दिया जा रहा है जहाँ अक्सर सफ़ाई व्यवस्था पहुँचने में कठिनाई होती है।

स्पेशल ग्राउंड प्लानिंग

* हर क्षेत्र में अलग-अलग वॉलंटियर टीम तैनात रहेगी।
* नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर Waste Collection पर विशेष निगरानी रखा जाएगा।
* लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार Announcement और Awareness Campaign चलाए जाएंगे।
* संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सफ़ाई टीम और निगरानी रखी जाएगी।

अपील

क़ुर्बानी के जानवरों के अवशेष (Organs/Waste) सड़कों, नालियों या खाली जगहों पर बिल्कुल ना डालें।
इन्हें केवल नगर निगम की गाड़ियों में दें या नगर निगम द्वारा निर्धारित Collection Points पर ही जमा करें।

यह कोशिश भी

इस साल स्वच्छता मुहिम को और असरदार बनाने के लिए भोपाल के तमाम सोशल मीडिया Influencers, समाजसेवी और जागरूक नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है, ताकि साफ़-सफ़ाई का पैग़ाम शहर के हर घर और हर मोहल्ले तक पहुँचे।

स्वच्छता अवॉर्ड 2026

हर साल की तरह इस साल भी वह वार्ड, मोहल्ला और कॉलोनी जो ईद के दौरान सबसे बेहतर साफ़-सफ़ाई बनाए रखेगी और अपने क्षेत्र की स्वच्छता के Videos एवं Photos साझा करेगी, उन्हें Cleanliness Award 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

यह रहेंगे साथ

ईद-उल-अज़हा 2026 के मौक़े पर आयोजित इस विशेष स्वच्छता एवं अवेयरनेस अभियान में शहर की कई सामाजिक एवं खिदमती तंज़ीमें मिलकर अपनी ज़िम्मेदारी अदा कर रही हैं। इनमें भोपाल सर्विंग ह्यूमैनिटी,न्यूज मोहल्ला, टीम बीबीएम, रहमान फाउंडेशन, मेजबान, सेंट्रल खिदमत टीम आदि शामिल हैं।

Spread the love