भोपाल। एक शायर के लिए मुशायरे का मंच, तारीफ में पढ़े जाने वाले कसीदे, पुस्तक विमोचन… बहुत मायने रखता है। साथ ही उसके मंचीय जीवन का सरमाया भी होता है। राजधानी के एक अंतर्राष्ट्रीय शोहरत रखने वाले शायर डॉ. अंजुम बाराबंकवी के लिए एक ऐसा ही मौका है, जब वे एक बड़े मुशायरे में अपने कलाम पढ़ेंगे। इस दौरान उनकी शायराना ख़िदमात पर केंद्रित पुस्तक के विशेषांक का विमोचन भी होगा और एक खास पेशकश में उनकी शायरी, शख्सियत और ख़िदमात पर बात भी होगी। आयोजन 26 जुलाई को सिरोंज में किया जाने वाला है।
इंतसाब पब्लिकेशन और सद्भावना मंच यह आयोजन कर रहा है। सिरोंज के सैफी लाइब्रेरी में दोपहर 2 बजे यह महफिल सजेगी। जिसके मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीजीपी एमडब्ल्यू अंसारी होंगे, जबकि मिर्जा अजीम बेग इसके विशेष अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. कमर अली शाह, डॉ. जावेद नोमानी, सैयद नुसरत अली, सलमान खान और फरहान खान भी खासतौर से मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत इंतसाब पत्रिका के संपादक सैफी सिरोंजी के स्वागत भाषण से होगी। इस मौके पर कलेदी खुतबा(बीज वक्तव्य) देने की जिम्मेदारी मशहूर शायर और पत्रकार डॉ. महताब आलम को दी गई है। डॉ. अंजुम बाराबंकवी की शख्सियत और ख़िदमात पर बात करने के लिए डॉ. हिसाम उद्दीन फारुखी, डॉ. मोहम्मद आजम, डॉ. अहसान आजमी, विजय तिवारी, खान अशु, डॉ. जफर सिरोंजी, डॉ. उरूज अहमद, असद हाशमी मौजूद रहेंगे।
सजेगी मुशायरा महफिल
इन खुशगवार लम्हों में एक मुशायरा महफिल भी सजाई गई है। जिसमें देश दुनिया के नामवर शायर अपना कलाम पेश करेंगे। इन शायरों में डॉ. अंजुम बाराबंकवी, साजिद प्रेमी, साजिद हाशमी, हबीब सरवर, सोहैल उमर, सिराज खान सिराज, वली उल्लाह वली, रचना रॉय आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन जिम्मा स्तुति अग्रवाल सम्हालने वाली हैं।

Related Posts
MP में होटल एवं उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए दुबई से आएगा प्रतिनिधिमंडल
दिल्ली में इमारत गिरी : 3 की मौत, कई अभी भी मलबे में दबे
बाढ़ की चपेट में बिहार : गंगा किनारे 13 ज़िले हाई अलर्ट पर, सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण