भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि इस समझौते को पूरा होने में अब सिर्फ आखिरी 1 प्रतिशत बातचीत बाकी है।
सर्जियो गोर ने वॉशिंगटन में आयोजित US-India Strategic Partnership Forum Leadership Summit में कहा कि दोनों देशों के बीच करीब 18 महीने से चल रही बातचीत अब अंतिम दौर में है और जल्द ही समझौता होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, इस डील का ज्यादातर हिस्सा पूरा हो चुका है। दोनों पक्षों के कुछ मुद्दे बाकी हैं, लेकिन यह समझौते के आखिरी 1 प्रतिशत हिस्से में है। सर्जियो गोर ने कहा कि वह इस समझौते को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि यह भारत और अमेरिका दोनों के लिए फायदेमंद होगा।
भारत-अमेरिका के बीच यह ट्रेड डील दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच बढ़ता सहयोग व्यापार के साथ-साथ रक्षा, टेक्नोलॉजी, निवेश और रणनीतिक साझेदारी के क्षेत्रों में भी लगातार मजबूत हो रहा है।

Related Posts
न खाऊंगा न खाने दूंगा… वाले राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?
पाकिस्तान की भारत को धमकी : ‘जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे’
FIFA World Cup : जर्मनी का किला ढहा, पराग्वे ने रचा इतिहास, ढेर हुई दिग्गज टीम