इस महीने की शुरुआत में कुछ समय के लिए सातवें स्थान पर खिसकने के बाद भारत ने बाजार पूंजीकरण (एमकैप) के मामले में फिर से दुनिया के पांचवें सबसे बड़े शेयर बाजार की जगह हासिल कर ली है। भारत का कुल बाजार पूंजीकरण अब 5.04 लाख करोड़ डॉलर हो गया है और उसने अपने एशियाई समकक्ष देशों ताइवान (5 लाख करोड़ डॉलर) और दक्षिण कोरिया (4.7 लाख करोड़ डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।
वैश्विक रैंकिंग में यह बदलाव ताइवान और दक्षिण कोरिया में मुनाफावसूली और साथ ही भारतीय शेयरों में बढ़त की वजह से हुआ है। भारतीय शेयरों में यह बढ़त कच्चे तेल की कीमतों में कमी और पिछले दो सप्ताहों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली रुकने और खरीदारी शुरू होने के कारण आई है।

Related Posts
स्टॉक मार्केट में इन नियमों को समझें, ट्रेडिंग से पहले अनुशासन है जरूरी
SBI और इसकी सहायक कंपनी NSE में बेचेंगी एक फीसदी हिस्सेदारी
GST Council की बड़ी बैठक 12 सितंबर को, रेट रेशनलाइजेशन से ITC नियमों तक इन मुद्दों पर रहेगी नजर