April 23, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

भारत में तेजी से बढ़ रही अमीरों की संख्या, दुनिया का 6वां सबसे अमीर देश बना

India became the 6th richest country in the world : भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. भारत अब वैश्विक स्तर पर अल्ट्रा-रिच आबादी के मामले में 6वें स्थान पर पहुंच गया है. आने वाले सालों में यह संख्या और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में आर्थिक विकास, टेक्नोलॉजी सेक्टर और निवेश के बढ़ते अवसरों की वजह से धन संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है.

Knight Frank की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में भारत में 19,877 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 30 मिलियन डॉलर यानी करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह संख्या वैश्विक UHNWI आबादी का 2.8 प्रतिशत है. पिछले 5 साल में यह आंकड़ा 2 प्रतिशत से बढ़कर 2.8 प्रतिशत हुआ है. आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है. साल 2031 तक, भारत में UHNWI की संख्या 27 प्रतिशत बढ़कर 25,217 हो सकती है. आपको बता दें कि UHNWI यानी ultra-high net worth individual वह व्यक्ति होते हैं, जिनके पास 30 मिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति है.

वैश्विक स्तर पर भी अमीरों की संख्या बढ़ी है. साल 2021 में UHNWI की संख्या 5.5 लाख थी, जो अब साल 2026 में बढ़कर 7.1 लाख हो गई है यानी हर दिन करीब 89 नए अल्ट्रा-रिच लोग जुड़े हैं.

भारत के इन शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर लोग

इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, भारत के मुंबई शहर में सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं. यहां 35.4 प्रतिशत अमीर लोग रहते हैं. दूसरे स्थान पर दिल्ली है और तीसरे स्थान पर बेंगलुरु है. यह लिस्ट कुछ इस तरह से है.

मुंबई- 35.4 प्रतिशत (पहले 41.3 प्रतिशत थी)
दिल्ली- 22.8 प्रतिशत (बढ़ोतरी हुई)
बेंगलुरु- 10.6 प्रतिशत
हैदराबाद- 6.3 प्रतिशत
चेन्नई- 4.8 प्रतिशत

अल्ट्रा-रिच आबादी वाले टॉप देश

अल्ट्रा-रिच आबादी के मामले में भारत का 6वां स्थान है. वहीं अल्ट्रा-रिच आबादी के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है. यह लिस्ट कुछ इस तरह से है.

अमेरिका- 251,357
चीन- 121,677
जर्मनी- 38,215
यूके- 27,876
फ्रांस- 21,518
भारत- 19,877
जापान- 18,914

भारत में बिलियनेयर की संख्या

UHNWI के साथ साथ भारत में अरबपतियों यानी बिलियनेयर की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. साल 2026 में यह आंकड़ा 207 अरबपति का है, जो पिछले 5 साल में 58 प्रतिशत बढ़ा है. साल 2031 तक यह संख्या 51 प्रतिशत बढ़कर 313 हो सकती है.

Spread the love