राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान मंगलवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए. टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया. जबकि शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
झामुमो संरक्षक और आदिवासी नेता शिबू सोरेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया. जबकि मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी और प्रख्यात पार्श्व गायिका अलका याग्निक को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया.
पी नारायणन को पद्म विभूषण
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पी नारायणन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. सार्वजनिक मामलों में विशिष्ट सेवा के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) के.टी. थॉमस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
रोहित शर्मा पद्म श्री से सम्मानित
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, सीनोग्राफर नूरुद्दीन अहमद और कार्बी लोक गायिका पोखिला लेकथेपी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया.

Related Posts
युवा IAS अधिकारियों को PM मोदी का मूलमंत्र : ‘नागरिक देवो भव” के मंत्र को ध्यान में रखकर कार्य करें
ब्रिक्स एनएसए बैठक में अजीत डोभाल : वैश्विक अर्थव्यवस्था चिंताजनक, ब्रिक्स ग्लोबल साउथ की नई उम्मीद
जल संकट को लेकर मूडीज की चेतावनी : भारत को टिकाऊ जल प्रबंधन की जरूरत, वर्ना भुगतने होंगे परिणाम