July 17, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

साबित करो…E20 Petrol के कारण खराब हुई कार, कंज्यूमर कमीशन के फैसले को चुनौती देगा मारुति सुजुकी

नई दिल्ली। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर देश में काफी बहस चल रही है। सरकार की तरफ से लगातार इसके लाभ बनाए जा रहे हैं। इसी बीच रायपुर में E20 पेट्रोल के कारण खराब हुई कार का मामला तूल पकड़ गया है। मामले में कंज्यूमर कमिशन ने मारुति सुजुकी को आदेश दिया कि वह ग्राहक को नई गाड़ी दे या फिर 25.50 लाख ररुपए लौटाए। इस मामले में मारुति सुजुकी का कहना है कि वह कंज्यूमर कमिशन के आदेश को चुनौती देंगे।

क्या है मामला?
3 जून 2024 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी डॉक्टर प्रेमराज देब्ता ने मारुति सुजुकी की एक कार खरीदी थी। कर बार-बार बंद हो रही थी और सर्विस सेंटर के चक्कर काट रहे थे। इसके बाद ग्राहक ने पेट्रोल की जांच करवाई। उन्हें यह पता चला कि उनके कार के पेट्रोल टैंक में नीचे सफेद रंग का पदार्थ जमा हुआ है। जिसे इथेनॉल बताया जा रहा है। इसके बाद डॉक्टर ने कार के डीलर को मामले की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे कंज्यूमर कमिशन के पास गए।

क्या हैं आरोप?
डॉक्टर प्रेमराज देब्ता का कहना है कि जब उन्होंने कार खरीदी थी तब उन्हें यह नहीं बताया गया था कि यह गाड़ी E20 पेट्रोल के अनुकूल नहीं है। कार डीलरशिप मैनेजर का कहना है कि यह समस्या खराब पेट्रोल के कारण आई है। इसके साथ उन्होंने एक रिपोर्ट भी पेश की जिसमें यह बताया गया है कि ईंधन की क्वालिटी खराब होने के कारण गाड़ी का इंजन खराब हुआ है।

मारुति सुजुकी ने रायपुर कंज्यूमर कमिशन के आदेश को मानने से इनकार कर दिया है जिसमें उन्हें यह कहा गया है कि ग्राहक को नई E20 कंपैटिबल कार दी जाए। कंपनी हाई फोरम में फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी बात पर टिकी हुई है कि फ्यूल में मिलावट के सबूत मिले हैं।

रायपुर कंज्यूमर कमिशन का कहना है कि मारुति सुजुकी को 45 दिन के अंदर या तो ग्राहक को नहीं कर देनी पड़ेगी या फिर की कीमत के साथ आरटीओ के फीस इंश्योरेंस जैसी सभी लागत मिलकर 20,50,494 देने पड़ेंगे।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगातार E20 पेट्रोल को लेकर बयान दे रहे हैं उनका कहना है कि सरकार को एक भी ऐसी शिकायत नहीं मिली है जिसमें इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण गाड़ी में खराबी की समस्या का मामला आया हो। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे दावों की भरमार है जहां लोग न केवल ईंधन में खराबी की बात कर रहे हैं बल्कि कई लोगों का कहना है कि इससे उनकी गाड़ी का माइलेज भी कम हो गया है।

Spread the love