अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित वित्तीय अनिमियतताओं से जुड़े मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। इससे दो दिन पहले मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी का गठन किया था।
एसआईटी की शुरुआती जांच के आधार पर FIR दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ लिया. आरोप है कि मंदिर में आए दान की रकम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था.

Related Posts
वरिष्ठ IPS महेश दीक्षित नए IB चीफ नियुक्त, जानें उनके बारे में
5% तक महंगी हो सकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, जानिए ऐसा क्यों?
कमर्शियल LPG : सरकार ने हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पुरानी स्थिति में बहाल