July 18, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना गलत, असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जब सोनम वांगचुक शांतिपूर्ण तरीके से अनशन पर थे, तब उन्हें जंतर-मंतर से हटाया जाना गलत है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- “पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं. कोई भी ताकत भारत के छात्रों और हममें से उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती.”

भूख हड़ताल के 21वें दिन स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद वांगचुक अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शनिवार को वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने इस कार्रवाई को चिकित्सा सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का हवाला दिया है. पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हुई. हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया.

उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वांगचुक को सफेद चादर में लपेटकर प्रदर्शन स्थल से ले जाते हुए दिखाया गया. CJP ने वीडियो के साथ लिखा- ‘‘20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक कमजोर बुजुर्ग को दिल्ली पुलिस ने सफेद चादर में लपेटकर वहां से उठा लिया. यह देश के लिए शर्म की बात है.’’

Spread the love