Udaan Desk. भारत से सटे नेपाल के सुनहरी जिले के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू की मियाद अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। इस बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सांप्रदायिक हिंसा पर दुख व्यक्त किया है। जिले के कप्तानगंज इलाके में रविवार को सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर सोमवार को कर्फ्यू लगाया गया था।
पुलिस ने बताया कि दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा चलाई गई गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में हिंसा पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने एवं हिंसा के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया।

Related Posts
भारत ने UN में जताई पश्चिम एशिया में बढ़ती हिंसा पर चिंता, होर्मुज में जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा
RSS से जुड़े जगदीश आफले बने राम मंदिर ट्रस्ट के नए सचिव
इंडियन आर्मी में BJMC छात्रों के लिए इंटर्नशिप का मौका, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया