July 24, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

कोविड 19 ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को दिल्ली सरकार ने दिए 1-1 करोड़ रुपए

नईदिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिजनों को लंबे समय से लंबित 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले फ्रंटलाइन कर्मियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके परिवारों के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता सर्वोपरि रहेगी।

Spread the love