May 23, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

विधायक फर्जी, झूठा, गुंडा… भोपाली फितरती : पूर्व विधायक ने हताशा में खोई मर्यादा

  • तू तड़ाक से लेकर अभद्रता तक उतरे BJP नेता

भोपाल। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के फेसबुक पर अक्सर अवतरित होते रहने वाले एक पूर्व विधायक अपनी मर्यादा, भाषाशैली और जिस शहर में साँस ले रहे उसके चरित्र को उछालने से पीछे नहीं हटे। इस दौरान उन्होंने विधायक को फर्जी, झूठा और गुंडा कहने में भी कोताही नहीं बरती। साथ ही तू तड़ाक की भाषा पर उतरे पूर्व विधायक ने भोपाल के रहवासियों के चरित्र पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया।

मामला भोपाल मध्य के पूर्व भाजपा विधायक ध्रुव नारायण सिंह का है। फेसबुक पर जारी वीडियो में उन्होंने शाहपुरा क्षेत्र के एक निर्माण कार्य के निरीक्षण पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन अकादमी के पास हो रहे इस काम को पीडब्ल्यूडी करवा रहा है। इसके लिए विधायक आरिफ मसूद ने नहीं, बल्कि उनके कहने पर लोक निर्माण मंत्री ने शुरू कराया है।

सड़कछाप भाषा

इस वीडियो के दौरान पूर्व विधायक ने जिस भाषाशैली का इस्तेमाल किया है, उसे सभी बिल्कुल नहीं जा सकता। एक विधायक के लिए उपयोग की गई भाषा में तू तड़ाक किया गया है। विधायक को फर्जी, गुंडा और झूठा भी बोला गया है।

भोपाल का चरित्र यह बताया
ध्रुव नारायण सिंह ने आवेश में यह भी कह डाला कि भोपाली फ़कोड़े होते हैं। आरिफ मसूद पर निशाना साधने के फेर में वे पूरे शहर और शहरवासियों के चरित्र का बखान कर गए हैं।

फिर लिया धर्म का सहारा
इस विधानसभा चुनाव में टिकट की आस लगाए बैठे ध्रुव नारायण ने धर्म की सियासत करने से भी परहेज नहीं किया। उन्होंने मसूद से उनकी विधानसभा में हिंदू वोटों से भी अपील कर डाली कि इस चेहरे की कट्टरता से बचकर रहें।

फेसबुक वीडियो लिंक-

https://www.facebook.com/reel/981862457757525

https://www.facebook.com/share/v/1BZVtdQKvc/

Spread the love