September 9, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

मौसम अलर्ट : अगले दो दिन देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश

उड़ान डेस्क। मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में कल तक मूसलाधार बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश होगी।

उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना और मराठवाड़ा में शुक्रवार तक तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

विभाग ने झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो से तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना व्‍यक्‍त की है।

Spread the love