June 25, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

मौसम : मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली समेत 18 राज्यों में बरसेंगे बादल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून दस्तक दे चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों सहित 18 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और 25 जून को कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी तट, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इधर पहाड़ी राज्यों में और ज्यादा मुसीबत बढ़ सकती है।

Spread the love