क्या आप अब भी हर काम के लिए माउस का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आप अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं। यहां हम आपको लैपटॉप और कंप्यूटर विंडोज के ये छिपे हुए कुछ शॉर्टकट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक आम यूजर से ‘टेक एक्सपर्ट’ बना देंगे। आइए जानते हैं कुछ नए और अनसुने शॉर्टकट्स (जो आपको जरूर पता होने चाहिए) के बारे में जो आपकी प्रोडक्टिविटी को 10 गुना बढ़ा देंगे। आज से ही इन शॉर्टकट्स को अपनी आदत बनाएं और ‘कंप्यूटर जीनियस’ कहलाएं।
जानिए इन शॉर्टकट्स के बारे में
स्क्रीनशॉट का सबसे स्मार्ट तरीका : (Win + Shift + S) पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने का पुराना तरीका भूल जाइए। अब * कमांड: Win + Shift + S दबाएं।
फायदा : इससे आप स्क्रीन के किसी भी खास हिस्से को सिलेक्ट करके उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं और उसे तुरंत कहीं भी पेस्ट कर सकते हैं।
बंद टैब को ‘जिंदा’ करें : (Ctrl + Shift + T) ब्राउज़र पर काम करते समय अक्सर गलती से ज़रूरी टैब बंद हो जाता है। इसके लिए * कमांड: Ctrl + Shift + T दबाएं।
फायदा : यह जादुई शॉर्टकट आपके आखिरी बंद हुए टैब को तुरंत वापस खोल देता है।
इंस्टेंट डेस्कटॉप (Win + D): अगर आपके लैपटॉप पर बहुत सारी विंडोज खुली हैं और आप अचानक होम स्क्रीन पर जाना चाहते हैं, तो बस Win + D दबाएं। सब कुछ एक साथ मिनिमाइज हो जाएगा।
फाइल एक्सप्लोरर (Win + E): ‘माय कंप्यूटर’ या फोल्डर खोजने के लिए माउस न चलाएं। Win + E दबाते ही आपकी फाइल्स आपके सामने होंगी।
विंडोज लॉक (Win + L) : अगर आप काम के बीच में सीट से उठ रहे हैं, तो Win + L दबाकर तुरंत लैपटॉप लॉक करें। यह आपकी प्राइवेसी के लिए सबसे बेस्ट है।
मैग्नीफायर (Win + Plus/Minus) : अगर स्क्रीन पर कुछ बहुत छोटा लिखा है, तो Win के साथ + दबाकर ज़ूम करें और – दबाकर वापस सामान्य करें।
(Disclaimer): यह जानकारी सामान्य तकनीकी जागरूकता (Tech Awareness) के उद्देश्य से यहां बताई गई है, ताकि कंप्यूटर चलाने के आसान और प्रभावी तरीके आप जान सकें। यदि आप नए यूजर्स हैं तो अपनी डिवाइस का इस्तेमाल सावधानी से करें।

Related Posts
कैनवा को टक्कर देगा गूगल का नया AI टूल, तस्वीरों से लेकर पोस्टर तक एडिट करना होगा आसान
बैंक लॉकर में चोरी हो जाए तो क्या मिलेगा मुआवजा? जानिए क्या हैं नियम
Railways : अब घर बैठे मिनटों में बुक करें जनरल टिकट, काउंटर की लाइन से मिलेगी राहत