May 18, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

15 साल के वैभव ने IPL में बनाया नया रिकॉर्ड, विराट-अभिषेक जैसे दिग्गज भी रह गए पीछे

Vaibhav Suryawanshi created a new record in IPL : भारतीय क्रिकेट को एक नया ‘सिक्सर किंग’ मिल चुका है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज भी हासिल नहीं कर पाए। आईपीएल 2026 में वैभव ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है।

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 43 छक्के जड़ दिए हैं और इसी के साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 में 42 सिक्स लगाए थे, लेकिन वैभव ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में भी वैभव सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा और मुंबई इंडियंस के रायन रिकल्टन हैं, जिन्होंने अब तक 37-37 छक्के लगाए हैं।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची अब कुछ इस तरह है :-

43 छक्के – वैभव सूर्यवंशी (IPL 2026)
42 छक्के – अभिषेक शर्मा (IPL 2024)
39 छक्के – श्रेयस अय्यर (IPL 2025)
38 छक्के – विराट कोहली (IPL 2016)
38 छक्के – विराट कोहली (IPL 2024)

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने छोटे से आईपीएल करियर में चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं। अब तक खेले 19 मैचों में वैभव ने 38.84 की शानदार औसत से 738 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक और 2 शतक दर्ज हैं।

अगर उनके बाउंड्री आंकड़ों पर नजर डालें तो यह और भी चौंकाने वाला है। वैभव ने सिर्फ 19 मैचों में 67 छक्के और 61 चौके लगाए हैं। यानी उनका बल्ला हर मैच में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा है। लगातार दो सीजन में शतक लगाने वाले वैभव अब भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जा रहे हैं।

Spread the love