March 24, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

Important Tips: साइबर और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें, अपनाएं यह आसान तरीके

साइबर अपराध एक प्रकार की आपराधिक गतिविधि है जो कंप्यूटर, कंप्यूटर नेटवर्क या नेटवर्क से जुड़े किसी उपकरण को निशाना बनाती है या उसका उपयोग करती है। अधिकांश साइबर अपराध साइबर अपराधियों या हैकरों द्वारा पैसे कमाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। हालांकि, कभी-कभी साइबर अपराध लाभ के अलावा अन्य कारणों से भी कंप्यूटर या नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। ये कारण राजनीतिक या व्यक्तिगत हो सकते हैं।

साइबर अपराध व्यक्तियों या संगठनों द्वारा किया जा सकता है। कुछ साइबर अपराधी संगठित होते हैं, उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हैं और तकनीकी रूप से अत्यधिक कुशल होते हैं। वहीं, अन्य नौसिखिए हैकर होते हैं। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सबसे जरूरी है सतर्कता। हम यहां साइबर ठगी से बचने के कुछ जरुरी टिप्स साझा कर रहे हैं जो हर किसी को पता होने चाहिए…

  • अनजान कॉल और मैसेज से सावधान रहें: अगर कोई खुद को बैंक, पुलिस, इनकम टैक्स या कूरियर कंपनी बताकर कॉल करे, तो तुरंत भरोसा न करें। OTP, CVV या PIN कभी भी शेयर न करें।
  • किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें SMS, WhatsApp या ई-मेल पर आए इनाम, KYC अपडेट या अकाउंट ब्लॉक होने वाले लिंक अक्सर फ्रॉड होते हैं। लिंक खोलने से पहले URL जरूर चेक करें।
  • UPI से जुड़ी ट्रिक समझें UPI पर पैसा आता है, OTP या “Approve” करने से नहीं। अगर कोई पैसा भेजने के नाम पर रिक्वेस्ट भेजे, तो समझ जाइए आपको ठगा जा रहा है।
  • सोशल मीडिया प्रोफाइल प्राइवेट रखें ज्यादा पर्सनल जानकारी ठगों के लिए आसान रास्ता बन जाती है। मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और लोकेशन शेयर करने से बचें।
  • ऐप डाउनलोड करते समय सावधानी केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। फर्जी लोन या रिमोट एक्सेस ऐप्स से दूर रहें।
  • हमेशा मजबूत पासवर्ड और 2-Step Verification हर ऐप और बैंकिंग अकाउंट के लिए अलग-अलग मजबूत पासवर्ड रखें और Two-Factor Authentication जरूर चालू करें।
  • ठगी की आशंका या नुकसान होने पर बिना देरी 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। जल्दी शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

याद रखें साइबर ठग आपको लालच और डर दोनों का इस्तेमाल करते हैं। थोड़ा रुककर सोचेंगे तो बड़ी परेशानी से बच सकते हैं।
जानकारी अच्छी लगे तो बुकमार्क करके रखे और अपने दोस्तों को शेयर करेंl

Spread the love