March 23, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

क्या सिरदर्द आपका दिन बर्बाद कर रहा है? ये नैचुरल ट्रिक्स ट्राय करें और पाएं राहत!

सिरदर्द सिर्फ दर्द नहीं, ये शरीर का अलार्म है। काम का प्रेशर, नींद की कमी या तनाव ये सब मिलकर आपके दिमाग और मांसपेशियों पर भारी पड़ते हैं। लेकिन दवा लेने से पहले ये आसान नैचुरल ट्रिक्स ट्राय करें और आराम पाएं।

गुनगुने पानी से स्नान

टब में गुनगुना पानी + थोड़ा Epsom सॉल्ट (20–30 मिनट रिलैक्स)
फायदा : तनाव कम, मसल्स रिलैक्स, सिरदर्द घटे।

सिर और कनपटी की मालिश

उंगलियों से गोल-गोल मूवमेंट
माथा, कनपटी और गर्दन
चाहें तो लैवेंडर ऑयल डालें
फायदा: ब्लड सर्कुलेशन बढ़े, दर्द कम हो।

सेब का सिरका

1 गिलास पानी + 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
दिन में 2–3 बार लें (ध्यान रखें पानी बहुत ठंडा न हो)
फायदा : तनाव कम, सिरदर्द राहत।

ठंडी चीजें

ठंडी तरबूज की स्लाइस या आइस पैक माथे पर 15–20 मिनट रखें
फायदा : सूजन कम, तुरंत ठंडक, दर्द घटे।

अदरक की चाय

अदरक उबालें, शहद/नींबू डालें, धीरे-धीरे पिएं
फायदा : सूजन घटाए, माइग्रेन में मतली कम करे।

मैग्नीशियम से भरपूर आहार

बादाम, पालक केला, एवोकाडो, डार्क चॉकलेट

फायदा : सिरदर्द की फ्रीक्वेंसी कम, माइग्रेन में मदद।

कैमोमाइल चाय

1 कप पानी + कैमोमाइल फूल 5–7 मिनट रखने के बाद पिएं
फायदा : दिमाग शांत, नींद बेहतर, माइग्रेन कम।

अरोमाथेरेपी

लैवेंडर ऑयल : डिफ्यूजर या भाप
पेपरमिंट ऑयल : नारियल तेल में मिलाकर माथे पर मालिश
फायदा : स्ट्रेस कम, ब्लड फ्लो बढ़े, तुरंत राहत।

तुरंत काम आने वाली टिप्स

  • खूब पानी पिएं
  • शांत और अंधेरे कमरे में आराम
  • गहरी सांस लें
  • स्क्रीन टाइम कम करें

नोट : यह स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सामान्य जानकारी है। यदि सिरदर्द की समस्या लगातार बनी हुई है तो चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवाओं का सेवन करें।

Spread the love