बाजार में उथल पुथल और मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट आई है। IBJA के अनुसार, आज सोना 8,000 रुपए तक सस्ता हो गया है। सोना बीते 5 दिनों में करीब 13,000 टूट चुका है। ऐसे में अगर आप बचत और निवेश करने की मंशा से अपने घर में सोना जमा कर रहे हैं, तो उसकी वैल्यू लगातार कम हो रही है और इससे फायदा की बजाए आपको नुकसान हो रहा है। जानिए कैसे…
‘डेड इन्वेस्टमेंट’ की तरह रहता है पैसा

सोना खरीदकर लॉकर में रख देना एक ‘डेड इन्वेस्टमेंट’ की तरह है। अगर आपने 2 लाख का सोना अलमारी में बंद कर दिया, तो वो वहीं पड़ा रहेगा। न उस पर कोई ब्याज मिलता है और न ही हर महीने कोई कमाई होती है। जब आज की तरह दाम अचानक गिरते हैं, तो आपकी जमा-पूंजी की वैल्यू सीधे कम हो जाती है। यानी आपका पैसा बढ़ने के बजाय घट रहा है।
मेकिंग चार्ज और GST का तगड़ा घाटा
जब आप गहने बनवाते हैं, तो आप सिर्फ सोने के पैसे नहीं देते। आप 10-15% मेकिंग चार्ज और 3% GST भी भरते हैं। इसका मतलब है कि दुकान से बाहर निकलते ही आपके निवेश की कीमत करीब 18% कम हो गई। अब जब मार्केट रेट 8,000 और गिर गया, तो आपकी ज्वेलरी की असल कीमत बहुत कम रह गई है।
महंगाई की रेस में पीछे
दुनिया में जब पेट्रोल-डीजल, राशन सब महंगा हो रहा है। अगर आपका सोना उस रफ्तार से नहीं बढ़ रही, बल्कि जंग और डर की वजह से गिर रही है, तो असल में आप पहले से ज्यादा गरीब हो रहे हैं। आपकी ‘खरीदने की ताकत’ कम हो रही है और आप सिर्फ सोने की पुरानी चमक के भरोसे बैठे हैं।
इमरजेंसी में पूरा पैसा मिलना मुश्किल
कहने को सोना ‘मुसीबत का साथी’ है, लेकिन जब आप इसे सच में बेचने जाते हैं, तो सुनार शुद्धता या कटिंग के नाम पर काफी पैसे काट लेता है। आज जैसे गिरावट वाले माहौल में तो कोई भी सही रेट देने को तैयार नहीं होता है। यानी जब आपको सबसे ज्यादा पैसे की जरूरत होगी, तब ये सोना आपको उम्मीद से कम दाम देगा।
लॉकर का किराया और चोरी का डर
सोना घर में रखें तो नींद नहीं आती कि कहीं चोरी न हो जाए और बैंक लॉकर में रखें, तो हर साल भारी किराया देना पड़ता है। अपनी ही बचत को सुरक्षित रखने के लिए आप अपनी जेब से हर महीने पैसे खर्च कर रहे हैं। ये छोटी-छोटी कटौती लंबे समय में आपकी बड़ी बचत को दीमक की तरह चाट जाती है।
Disclaimer : यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और बाजार के मौजूदा रुझानों पर आधारित है। यहां दी गई कोई भी जानकारी निवेश की सलाह (Investment Advice) नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Related Posts
खुलते ही धराशायी हुआ बाजार, सेंसेक्स 1800 अंक गिरा, निफ्टी 23,000 के नीचे
Financial planning tips for women : हर महिला के लिए जरूरी फाइनेंशियल जानकारी
शेयर बाजार में भारी भूचाल: सेंसेक्स 2496 अंक लुढ़का, निफ्टी 775 अंक टूटा