राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक का अनुरोध किया था। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ऐसी किसी बैठक का कार्यक्रम नहीं था।
बैठक मंगलवार को कतर के दोहा में होगी
हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ने के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कमजोर पड़ते अंतरिम समझौते को बरकरार रखने की कोशिश की है। इस तनाव से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और अमेरिकी नागरिकों के बीच ट्रंप का यह दावा कमजोर पड़ सकता है कि अमेरिका में महंगाई घट रही है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बैठक मंगलवार को कतर के दोहा में होगी।
अमेरिका के साथ बातचीत में चुनौतियां
इससे पहले, सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि जब्त की गई 6 अरब अमेरिकी डॉलर की ईरानी संपत्ति को कतर जारी करेगा, जबकि इस सप्ताहांत फारस की खाड़ी में हुए हमलों के कारण अमेरिका के साथ बातचीत में चुनौतियां पैदा हो गईं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान द्वारा इन संपत्तियों का जिक्र किया जाना, ईरानी जनता को अंतरिम समझौते के लिए मनाने की कोशिश जैसा प्रतीत हो रहा है।
एक अहम मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान ने कहा है कि बातचीत मंगलवार को फिर शुरू होगी। ट्रंप प्रशासन ने रविवार को कहा कि कुछ भी रद्द नहीं किया गया है और आने वाले दिनों के लिए तकनीकी बातचीत सही रास्ते पर बढ़ रही है। हालांकि ईरान के वरिष्ठ वार्ताकार काजिम गरीबाबादी ने समाचार एजेंसी ‘इरना’ द्वारा प्रकाशित बयानों में इस बात से इनकार किया कि किसी वार्ता का कार्यक्रम निर्धारित था।
कतर के साथ बातचीत – जिसमें दूसरी तरफ से किए गए वादों को लागू करने पर अनुवर्ती कार्रवाई (फॉलो-अप) भी शामिल है – सामान्य रूप से जारी है, लेकिन दोहा में कार्यकारी समूह के बीच तकनीकी बातचीत होने के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है। तकनीकी वार्ता में निचले स्तर के राजनयिक किसी ऐसे समझौते की बारीकियों पर काम कर रहे हैं।

Related Posts
Delhi : ईवी खरीदने पर 100% रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन माफ, ₹1 लाख तक की सब्सिडी
CBSE ने बदला अपना ही नियम : 10वीं कक्षा पर लागू नहीं होगी ‘थ्री लैंग्वेज पॉलिसी’
मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बीच संभली रहेगी भारत की क्रेडिट रेटिंग