March 24, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

कम मेकअप में ऐसे दिखें खूबसूरत, परफेक्ट और अट्रैक्टिव लुक के लिए टिप्स

Minimal Makeup Tips : आज के समय में लड़कियां काफी ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल नहीं बल्कि एक नेचुरल और फ्रेश लुक में रहना ज्यादा पसंद कर रही हैं. यह एक बड़ी वजह है कि हैवी मेकअप नहीं बल्कि मिनिमल मेकअप का ट्रेंड इस समय चल रहा है. यह ट्रेंड इस बात बात पर फोकस्ड है कि आप किस तरह से कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके भी खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिख सकते हैं. इसकी सबसे खास बात है कि इसमें आपको समय भी कम लगता है और आपकी स्किन भी ज्यादा हेल्दी हेल्दी बनी रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बेहद ही कम मेकअप का इस्तेमाल करके भी एक परफेक्ट और अट्रैक्टिव लुक पा सकते हैं.

स्किन केयर से करें शुरुआत
अगर आप मिनिमल मेकअप में भी परफेक्ट लुक पाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत अच्छी स्किन केयर से होती है. अगर आपकी स्किन क्लीन और हाइड्रेटेड है, तो मेकअप अपने आप अच्छा दिखने लगेगा. इसके लिए मेकअप करने से पहले चेहरे को एक अच्छे फेसवॉश से साफ कर लें और इसके बाद मॉइस्चराइजर या फिर एक सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. रेगुलर बेसिस पर ऐसा करने से आपकी स्किन स्मूद और ग्लोइंग बन जाती है.

बेस को हल्का ही रखें
अगर आप एकदम मिनिमल लुक के साथ जाना चाहती हैं तो आपको कभी भी हैवी फाउंडेशन की जरूरत नहीं पड़ती है. आप अगर चाहें तो बीबी क्रीम या फिर एक टिंटेड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं. जब आप ऐसा करती हैं तो आपका स्किन टोन एक बराबर होता है और साथ ही आपके चेहरे को एक नेचुरल फिनिश भी मिलता है. अगर जरूरत लगे तो आप एक लाइट कंसीलर का इस्तेमाल करके दाग-धब्बों को छिपा सकती हैं.

आंखों को दें सॉफ्ट लुक
जब आप आंखों का मेकअप कर हैं तो आपको ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत नहीं होती, एक सॉफ्ट और सिंपल लुक ही काफी होता है. आपकी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए हल्का सा काजल या फिर मस्कारा ही काफी होती है. आप अगर चाहें तो न्यूड या फिर पिंक आईशैडो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

ब्लश से लाएं नेचुरल ग्लो
जब आप अपने चेहरे पर हल्का सा ही ब्लश लगाती हैं, तो वह काफी ज्यादा फ्रेश और हेल्दी दिखाई देने लगता है. अपने गालों पर हाथों की मदद से पिंक या फिर पीच शेड का ब्लश लगाएं. इस बात का खास ख्याल रखें कि ब्लश का इस्तेमाल ज्यादा न हो. इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपका लुक ओवर लग सकता है.

लिप्स को रखें सिंपल
मेकअप करते हुए आपको अपनी लिप्स का खास ख्याल रखना पड़ता है. मिनिमल मेकअप में आप लिप्स के लिए न्यूड, पिंक या फिर लाइट शेड्स को चुन सकती हैं. अगर नहीं, तो टिंटेड लिप बाम का इस्तेमाल भी बेस्ट साबित होता है.

सेटिंग और फिनिशिंग टच भी जरूरी
लास्ट में मेकअप को लंबे समय तक टिकाये रखने के लिए लाइट कॉम्पैक्ट पाउडर या फिर सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना भी परफेक्ट होता है. इनके इस्तेमाल से आपका चेहरा ऑयली नहीं दिखता और मेकअप भी लॉन्ग लास्टिंग रहता है.

Spread the love