नईदिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शिकायत पर CBI ने उनके खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। LIC का आरोप है कि अनिल अंबानी ने 4500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और गलत जानकारी देकर निवेश करवाया।
उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनिल अंबानी ने 4500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और कंपनी की गलत वित्तीय जानकारी देकर LIC से निवेश करवाया।
CBI ने इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, फंड का गलत इस्तेमाल और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) की माली हालत के बारे में गलत जानकारी दी गई। इसी झूठी जानकारी के आधार पर LIC को 4500 करोड़ रुपये के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) में निवेश करने के लिए उकसाया गया। LIC ने यह शिकायत BDO इंडिया की एक फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कराई है, जो 15 अक्टूबर 2020 को आई थी।
इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। इसमें पता चला कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जुटाए गए फंड का दुरुपयोग किया गया। पैसों को ग्रुप की ही दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। इसके अलावा, फर्जी बिलों के जरिए फंड जुटाने और नकली लेनदेन दिखाकर पैसे निकालने जैसी गड़बड़ियां भी सामने आईं।

Related Posts
फर्जी ‘IAS’ बनकर नौकरी-लीज के नाम पर ठगी करने वाली तृप्ति सिंह राजपूत गिरफ्तार
36,000 फीट की ऊंचाई पर बेकाबू हुआ Air India प्लेन, जांच में पायलट के ड्रग्स लेने की पुष्टि; नौकरी से निकाला
75 साल की दोस्ती के जश्न में जापान के खिलाफ पहली बार T20 इंटरनेशनल खेलेगा भारत