उड़ान डेस्क। भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी. दोनों देशों की पुरुष टीमें सुजुकी कप के लिए आमने-सामने होंगी. मुकाबला जापान के तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सुबह 9:30 बजे (IST) शुरू होगा.
पहली बार जापान के खिलाफ T20I खेलेगा भारत
यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि भारतीय पुरुष टीम पहली बार जापान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. जापान क्रिकेट के लिए भी यह बड़ा मौका है, क्योंकि उसे दुनिया की मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम की मेजबानी करने का मौका मिलेगा.
75 साल की दोस्ती के जश्न में क्रिकेट
भारत-जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस मैच का आयोजन किया जा रहा है. मुकाबला ‘स्पोर्ट 75’ पहल की शुरुआत भी करेगा. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है.
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के लिए अहम मैच
जापान में ही एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है. क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू होगी. ऐसे में 22 सितंबर का भारत-जापान T20I टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स के बीच एक अहम मुकाबला होगा. भारतीय पुरुष टीम को एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है.
जापान में क्रिकेट को मिलेगा बड़ा मंच
जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) के मुताबिक सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में इस खास मैच के लिए करीब 2,000 दर्शकों तक की क्षमता तैयार की जाएगी. JCA का मानना है कि भारतीय टीम की मेजबानी से जापान में क्रिकेट को नए दर्शक मिलेंगे और इस खेल को देश में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Related Posts
36,000 फीट की ऊंचाई पर बेकाबू हुआ Air India प्लेन, जांच में पायलट के ड्रग्स लेने की पुष्टि; नौकरी से निकाला
जॉर्जिया मेलोनी इटली में लंबे समय तक सरकार चलाने वाली प्रधानमंत्री बनी, PM मोदी ने दी बधाई
कम बारिश से बढ़ी चिंता : अल नीनो, खेती और जलाशयों पर कितना असर?