Udaanpublicity.com . उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के नवाचारी विचारों (Innovative Ideas) को धरातल पर उतारने के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। डीपीआईआईटी (DPIIT), स्टार्टअप इंडिया और इन्वेस्ट यूपी (Startup UP) के तत्वावधान में जिला मुख्यालय चित्रकूट द्वारा ‘तेजस कार्यशाला’ का आयोजन किया जा रहा है।
‘क्रिएट चित्रकूट’ (Create Chitrakoot) अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘उद्यमिता विकास’ को जिले की संपत्ति बनाना और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना है। यदि आपके पास कोई अनूठा (Unique) बिजनेस आइडिया है, तो यह मंच उसे सफल स्टार्टअप में बदलने में आपकी मदद करेगा। कार्यशाला में स्टार्टअप विशेषज्ञों द्वारा सरकारी योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया और फंडिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्टार्टअप्स को ‘स्टार्टर’ (चित्रकूट स्ट्रीट इनक्यूबेटिक) के माध्यम से तकनीकी और ढांचागत सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कब : दिनांक: 16 अप्रैल 2026
समय : प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: मां मंदाकिनी सभागर चित्रकूट, उत्तर प्रदेश।
कार्यशाला में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण हेतु अभी रजिस्टर करें और अपनी उद्यमिता यात्रा की शुरुआत करें।
किसी भी प्रश्न या पंजीकरण सहायता के लिए ईमेल कर सकते हैं: ईमेल: createchitrakoot@gmail.com
जिला प्रशासन ने #चित्रकूट के सभी उत्साही युवाओं, छात्रों और उभरते उद्यमियों से अपील की है कि वे इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यह आयोजन चित्रकूट को नवाचार के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Posts
भारत-चीन रिश्तों में बड़ा बदलाव! 7 साल बाद दिल्ली दौरे पर आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS में पुतिन भी होंगे शामिल
बंगाल में BJP सरकार बनने का दावा, शुभेंदु अधिकारी बोले- राष्ट्रवादियों की होगी सत्ता
ट्रंप को अपने ही छोड़ गए साथ? विरोधियों से बढ़ती नजदीकियों के बीच ईरान जंग पर बढ़ी सियासी चिंता