उड़ान न्यूज डेस्क। इस साल आईपीओ मार्केट में मजबूती की संभावनाएं हैं। कई बड़ी और दिग्गज कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में हैं। बीते सालों में ज्यादातर आईपीओ ने अच्छा रिटर्न दिया है, ऐसे में इन्वेस्टर्स का रुझान इन्हें लेकर और भी बढ़ गया है। कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का अनुमान है कि इस साल आईपीओ मार्केट में 32 फीसदी तक की ग्रोथ हो सकती है। कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के मुताबिक, साल 2026 में आईपीओ साइज बढक़र 2.50 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। मैनेजिंग डायरेक्टर वी.जयशंकर के मुताबिक, इस साल आने वाले करीब एक-तिहाई आईपीओ 100 करोड़ डॉलर से अधिक साइज वाले इश्यू हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्यूआईपी के जरिये जुटाई जाने वाली राशि 2026 में बढक़र 10 से 12 बिलियन डॉलर रह सकती है, जबकि 2025 में यह लगभग 10 बिलियन डॉलर रही थी।
ये दिग्गज कंपनियां हैं कतार में
इक्विरस कैपिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 75 से अधिक कंपनियों को पहले ही सेबी की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि अन्य 100 कंपनियां रेगुलेटर के अप्रूवल के इंतजार में हैं। इस साल 75 से अधिक कंपनियों को पहले ही सेबी की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि अन्य 100 कंपनियां रेगुलेटर के अप्रूवल के इंतजार में हैं। आगामी आईपीओ में टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल सर्विसेज, बुनियादी ढांचा, एनर्जी और कंजम्पशन सेक्टर के आईपीओ शामिल हैं। इसमें रिलायंस जियो, एसबीआई म्यूचुअल फंड, ओयो और फोनपे जैसे प्रमुख आईपीओ के शामिल होने की भी संभावना है।
स्टार्टअप्स से बढ़ी उम्मीद, तेजी से हो रहे लिस्ट
इक्विरस कैपिटल के अनुसार, साल 2025 की एक बड़ी उपलब्धि स्टार्टअप्स का लिस्ट होना रहा। इस साल लेंसकार्ट, ग्रो, मीशो और फिजिक्सवॉला समेत 18 स्टार्टअप शेयर बाजार में लिस्ट हुए और संयुक्त रूप से 41,000 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए। वहीं, 2024 में स्टार्टअप्स ने 29,000 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस लिहाज से इस साल भी बाजार को स्टार्टअप्स से अच्छी उम्मीद है।

Related Posts
Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स लीक
RBI ला रहा ‘किल स्विच’, एक क्लिक में बंद होंगे बैंक ट्रांजैक्शन
अमेरिका-ईरान युद्धविराम संकेतों से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 352 अंक उछला