Best book for UPSC Civil Services preparation : यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. इसे तैयारी करने वाले छात्र प्यार से ‘पॉलिटी की गीता’ या ‘बाइबल’ भी कहते हैं. कहा जाता है कि अगर आपने इस किताब को अच्छे से घोट कर पी लिया, तो प्रीलिम्स और मेन्स का लगभग 50% बोझ हल्का हो जाता है.
क्यों है यह सबकी फेवरेट?
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा कहलाती है. इसका सिलेबस समंदर जैसा है. एम लक्ष्मीकांत के भारतीय राजव्यवस्था किताब की सबसे बड़ी खासियत इसकी सरल भाषा है. कानून और संविधान की बातें अक्सर सिर के ऊपर से निकल जाती हैं, लेकिन लक्ष्मीकांत ने इसे इतने आसान तरीके से समझाया है कि एक आर्ट्स का छात्र हो या इंजीनियरिंग का, सबको सब कुछ समझ आ जाता है.
क्या-क्या कवर करती है यह किताब?
लक्ष्मीकांत की किताब केवल अनुच्छेदों (Articles) की लिस्ट नहीं है. यह आपको भारत के लोकतंत्र की जड़ों तक ले जाती है. इसमें शामिल मुख्य टॉपिक्स कुछ इस प्रकार हैं-
संविधान का निर्माण : कैसे हमारा संविधान बना और किन देशों से हमने क्या-क्या उधार लिया.
मौलिक अधिकार और कर्तव्य : एक नागरिक के तौर पर आपके पास क्या ताकत है और आपकी क्या जिम्मेदारियां हैं.
संसदीय प्रणाली : संसद कैसे चलती है, कानून कैसे बनते हैं और प्रधानमंत्री की क्या भूमिका होती है.
न्यायपालिका : सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट कैसे काम करते हैं.
पंचायती राज : गांव के स्तर पर लोकतंत्र कैसे मजबूत होता है.
50% टॉपिक्स का गणित
कई टॉपर्स का मानना है कि प्रीलिम्स परीक्षा में सीधे तौर पर 15 से 20 सवाल इसी किताब के इर्द-गिर्द घूमते हैं. वहीं मेन्स के GS पेपर 2 में तो यह किताब रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती है. गवर्नेंस हो या संविधान, लक्ष्मीकांत के बिना उत्तर लिखना अधूरा सा लगता है. इसके अलावा, इंटरव्यू के दौरान भी जब आपसे देश की व्यवस्था पर सवाल पूछे जाते हैं, तो इसी किताब का ज्ञान आपके काम आता है.
पढ़ने का सही तरीका
सिर्फ किताब खरीद लेना काफी नहीं है. इसे पढ़ने का एक खास तरीका है. सबसे पहले उन चैप्टर्स को पढ़ें जो खबरों में रहते हैं, जैसे चुनाव आयोग या राज्यपाल की शक्तियां. पहली बार में नोट्स न बनाएं, बस कहानी की तरह पढ़ें. दूसरी और तीसरी बार पढ़ते समय उन पॉइंट्स को अंडरलाइन करें जो आपको जरूरी लगें.

Related Posts
सरकारी नौकरी का मौका! यूपी आंगनवाड़ी, SSB और DRDO में निकली नई भर्तियां, जल्द करें आवेदन
3 साल एक्सपीरियंस और 9 करोड़ सैलरी! रिमोट जॉब पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
रेलवे में बंपर भर्ती: प्रयागराज मंडल में 1250 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनः नियुक्ति, नोटिफिकेशन जारी