कश्मीर। कश्मीर घाटी में सोमवार की सुबह भूकंप से धरती कांप गई यहां कई इलाकों में मध्यम झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, लोगों ने झटके महसूस किए। बताया गया कि, भूकंप का केंद्र श्रीनगर से 23 किमी दूर हनजीवेरा बाला के पास था। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Related Posts
Three Language Policy पर CBSE का दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
नया सफर योजना : दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, वाहन मालिकों को होगा फायदा
ज्ञानवापी और शाही ईदगाह मामले में हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने आपसी समझौते से किए इनकार