जयपुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। ऐसे में राजस्थान के 12 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी किया है। आज सोमवार को सीकर में घना कोहरा, 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही।
कोटा और चित्तौडग़ढ़ में दोपहर बाद कई जगह ओले गिरे। जयपुर और अजमेर संभाग में बादल व धुंध का असर देखने को मिला। वहीं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर में कल घना कोहरा छाया रहा था। मौसम विभाग की ओर से 3-4 फरवरी को भी कुछ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Posts
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से एक लड़की की मौत, 47 अन्य बच्चे बीमार