अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव के बाद अब शांति समझौते पर सहमति बन चुकी है। रविवार को दोनों देशों ने संघर्ष खत्म करने और रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से नाकाबंदी हटाने पर राजी हुए। इसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अब कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।
डील के बदले ईरान को अमेरिका देगा $300 मिलियन?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने उन रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि अमेरिका इस डील के बदले ईरान को 300 मिलियन डॉलर देने जा रहा है। ट्रम्प ने काफी आक्रामक तेवर अपनाते हुए इसे विपक्ष की साजिश बताया और फेक न्यूज करार दिया। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि इस बार का समझौता अमेरिका की शर्तों पर हुआ है और इसमें किसी भी तरह का गुप्त वित्तीय लेन-देन शामिल नहीं है।

Related Posts
ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक, बाल-बाल बचे
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
E20 पेट्रोल विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर कस सकता है शिकंजा