June 16, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

उत्तरप्रदेश: 8 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने झांसी, ललितपुर, महोबा समेत प्रदेश के 8 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

17 से 20 जून के बीच मानसून की एंट्री संभव

हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि 17 से 20 जून के बीच मानसून उत्तर प्रदेश में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते प्रवेश कर सकता है। फिलहाल मानसून बिहार तक पहुंच चुका है।

Spread the love