नीट यूजी 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित होने जा रहा है. परीक्षा से पहले नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. आयोग ने कॉलेज प्रशासन को 20 और 21 जून को छात्रों को छुट्टी नहीं देने की सलाह दी है. आयोग ने कहा कि केवल इमरजेंसी कंडीशन और वैलिड रीजन पर ही छुट्टी मिलेगी.
NMC ने इसलिए जारी की एडवाइजरी?
NMC का कहना है कि यह कदम परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है. आयोग ने मेडिकल कॉलेजों (Medical College) के छात्रों को परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की गलत एक्टिविटी से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही कॉलेज प्रशासन से कहा कि वे छात्रों की अटेंडेंस पर नजर बनाए रखें और उनकी लीव अप्रूव न करें.
21 जून को होगा री-एग्जाम
NTA द्वारा 21 जून 2026 को NEET UG की परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
NTA ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी तैयारी पर फोकस करने की अपील की है. साथ ही परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कई छात्र-अनुकूल उपाय भी लागू किए गए हैं.
परीक्षा के लाखों स्टूडेंट्स ने जारी किया एडमिट कार्ड
नीट यूजी री-एग्जाम के लिए पूर्व में एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था. 16 जून को NTA द्वारा जारी एक अपडेट के अनुसार, करीब 10 लाख स्टूडेंट्स ने नीट यूजी परीक्षा के लिए उस तारीख तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया था. शुरुआत में नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कैंडिडेट्स को स्लो सर्वर और टेक्निकल गड़बड़ी के कारण परेशानी हुई. लेकिन बाद में NTA की ओर से समस्या का समाधान कर दिया गया.

Related Posts
बच्चों को सोशल मीडिया से नुकसान मामले में META पर ₹5,000 करोड़ का जुर्माना
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, 7 की मौत, खुद को भी मारी गोली
MP में अनोखा प्रदर्शन : थाली में पुड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर नगर निगम ऑफिस पहुंचे अधिवक्ता