भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है और कई राज्यों में आगे बढ़ सकता है। 8 जून से महाराष्ट्र के सोलापुर क्षेत्र के पास ठहरा मानसून अब सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ाने वाले सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ सकता है।
मप्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 26 जून तक बारिश के आसार
21 से 26 जून के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। सैटेलाइट तस्वीरों में भी बादलों का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
यूपी-बिहार बॉर्डर के पास भी रुका हुआ है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार मानसून पिछले 9 दिनों से उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा के पास महराजगंज क्षेत्र के आसपास ठहरा हुआ है। हालांकि 23 जून के बाद इसके आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
जानें कहां-कैसा रहेगा मानसून का मिजाज
22 जून : असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। उत्तर प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में हीटवेव का असर जारी रहेगा। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना।
23 जून : गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहने के आसार। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में गर्मी का असर जारी रह सकता है। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून और प्री-मानसून गतिविधियों के कारण बारिश होने की संभावना है।
मानसून की उत्तरी सीमा यहां से गुजर रही
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, फुलबानी, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। इन क्षेत्रों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।
दिल्ली वालों को अभी करना पड़ सकता है इंतजार
आमतौर पर मानसून 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए राजधानी में मानसून की एंट्री जुलाई के पहले सप्ताह तक खिसक सकती है।

Related Posts
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का इस्तीफा, पाउंड में गिरावट, अब आगे क्या?
किसानों को राहत : अब फसल बिकने के बाद ही चुकाना होगा लोन, KCC नियमों में बड़ा बदलाव
कतर के सबसे बड़े LNG टर्मिनल में विस्फोट : 54 घायल, 18 लापता, ईरान कर चुका है हमला