June 28, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘चांदी की ईंटें और गहने सुरक्षित’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर एसआईटी की कार्रवाई जारी है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) ने एक प्रेस बयान जारी किया है। ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्री राम मंदिर  (अयोध्या) के बारे में पिछले कुछ दिनों में सामने आई घटनाओं से हम हैरान, आहत और बेहद दुखी हैं। हम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिले हैं। ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में इस मामले पर विचार-विमर्श करेगा।

बयान में आगे कहा गया है कि ट्रस्ट उन भक्तों को भरोसा दिलाता है जिन्होंने भगवान राम को चढ़ाने के लिए ट्रस्ट के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से चांदी की ईंटें और गहने जैसी चीजें सौंपी थीं, कि ये चीजें सुरक्षित हैं और इनका पूरा हिसाब-किताब रखा गया है। हम सभी को भरोसा दिलाते हैं कि भविष्य में ऐसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति न बने, इसके लिए हम कदम उठाएंगे।

चंपत राय के इस्तीफे की पृष्टि
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में आगे इस बात की पृष्टि हुई की ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्ट अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश की है। ट्रस्ट की 11 जुलाई को होने वाली अगली बैठक में इन दोनों के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद सिंधी समाज ने एक वीडियो जारी कर चांदी की ईंटों को लेकर सवाल उठाए थे। वीडियो में कहा गया कि समाज की ओर से ट्रस्ट को कुल 200 चांदी की ईंटें भेंट की गई थी। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से उन्हें रसीद तक नहीं मिली थी। उन्होंने चांदी के ईंटों का वीडियो भी जारी किया था।

पुलिस ने 20 लाख नकदी बरामद किया
अयोध्या भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल पुलिस ने नकदी बरामद होने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी टिन्नू यादव और उनके भतीजे मनीष के पास से लगभग 23 लाख रुपये बरामद किया है। आरोपी टिन्नू यादव को गुरुवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस शुक्रवार को टिन्नू यादव को लेकर उसके हॉस्टल गई थी। हॉस्टल के दो कमरों में तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपये बरामद बरामद किए।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित टिन्नू यादव के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो कमरों में लगभग 20 लाख बरामद किया गया। पुलिस ने यह बरामदगी आरोपी टिन्नू की निशानदेही पर की। पूरी कार्रवाई के दौरान टिन्नू यादव के साथ चार पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Spread the love