June 30, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, 5.04 लाख करोड़ डॉलर पहुंचा बाजार पूंजीकरण

इस महीने की शुरुआत में कुछ समय के लिए सातवें स्थान पर खिसकने के बाद भारत ने बाजार पूंजीकरण (एमकैप) के मामले में फिर से दुनिया के पांचवें सबसे बड़े शेयर बाजार की जगह हासिल कर ली है। भारत का कुल बाजार पूंजीकरण अब 5.04 लाख करोड़ डॉलर हो गया है और उसने अपने एशियाई समकक्ष देशों ताइवान (5 लाख करोड़ डॉलर) और दक्षिण कोरिया (4.7 लाख करोड़ डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।

वैश्विक रैंकिंग में यह बदलाव ताइवान और दक्षिण कोरिया में मुनाफावसूली और साथ ही भारतीय शेयरों में बढ़त की वजह से हुआ है। भारतीय शेयरों में यह बढ़त कच्चे तेल की कीमतों में कमी और पिछले दो सप्ताहों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली रुकने और खरीदारी शुरू होने के कारण आई है।

Spread the love