June 30, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

पाकिस्तान की भारत को धमकी : ‘जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे’

पाकिस्तान के क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर दावा करने या उसे छीनने की कोशिश करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है. दरअसल, 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद और गहरा गया है.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यदि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के जल अधिकारों को नुकसान पहुंचाने या उसके हिस्से का पानी रोकने का प्रयास किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. वहीं, क्लाइमेट चेंज मिनिस्टर मलिक ने कहा कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में पानी का नल है. वह कह रहे हैं कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी भी नहीं जाने देंगे. पाकिस्तानी अखबार Dawn के मुताबिक, मलिक ने भारत पर सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए यह कमेंट किया. देखें मलिक ने क्या कहा.

Spread the love