July 2, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, हाई अलर्ट पर पुलिस

बेंगलुरु स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने एहतियातन इसरो मुख्यालय को खाली करा दिया है। साथ ही सर्च अभियान चला रही है। सूचना मिलते ही मौके पर बम स्क्वाड और पुलिस ने गहनता से मुख्यालय की जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, इसरो चेयरमैन डॉ. वी नारायणन के दफ्तर में एक धमकी भरा ईमेल आया था। इसके तुरंत बाद पूरे इसरो परिसर को खाली करा दिया गया। इस दौरान टीम ने परिसर में मौजूद कई टीमें संदिग्ध वस्तुओं की जांच भी की। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यालय को यह धमकी भरा मेल गाजियाबाद से आया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया है।

पूरे परिसर में चलाया गया सर्च अभियान
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने परिसर में मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद पूरी बिल्डिंग की गहनता से तलाशी ली गई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने जांच अभियान के दौरान इमारत से किसी प्रकार की संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जांच के बाद मुख्यालय को मिली धमकी को झूठा करार दे दिया गया है। साथ ही पुलिस, धमकी भरा मेल भेजने वाले व्यक्ति से जांच-पड़ताल कर रही है।

Spread the love