मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में कुदरत का कहर जारी है. लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते मुंबई का जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है. सड़कों से लेकर रेलवे पटरियों तक, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) द्वारा मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एहतियात के तौर पर शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 6 जुलाई तक महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और सामान्य से काफी अधिक बारिश का अनुमान जताया है. चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है.

Related Posts
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हैरतअंगेज मामला : झरने में नहाने के बाद चार बच्चों की रहस्यमयी मौत
प्रयागराज में बाढ़ का रेड अलर्ट, गंगा-यमुना के उफान से रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
आंध्र प्रदेश में मलेरिया की दवा से एक लड़की की मौत, 47 अन्य बच्चे बीमार