अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा कर दी है कि ईरान के साथ सीजफायर डील खत्म हो गई है. ट्रंप ने तुर्की के अंकारा में NATO समिट 2026 में यह बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत करना समय की बर्बादी थी.
अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने दिया यह बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान मंगलवार देर रात अमेरिका के ईरान पर नए हमले करने के बाद आया है. इस हमले के बाद से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ गया है. अमेरिकी हमले के जवाब में, ईरान ने बहरीन, कुवैत और दूसरे खाड़ी देशों में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर नए हमले किए. ट्रंप ने सीजफायर खत्म होने की बात NATO चीफ मार्क रूट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. उनसे एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या सीजफायर खत्म हो गया है, जिसके जवाब में ट्रंप ने लाइव ब्रॉडकास्ट में कहा कि मेरे लिए, मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है. मैं ईरानियों से डील नहीं करना चाहता. वे घटिया लोग हैं, वे बीमार लोग हैं. उन्हें बीमार लोग लीड कर रहे हैं और वे खतरनाक, हिंसक लोग हैं.

अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमला क्यों किया?
ट्रंप ने कहा कि हमने कल रात ईरान पर खतरनाक और जोरदार हमला किया है. हमने उन्हें समय दिया कि जाओ और अपना अंतिम संस्कार करो, लेकिन इसके बजाय, उन्होंने कल जहाजों पर रॉकेट दागना शुरू कर दिया. इसी वजह से हमने कल रात उन्हें बहुत जोरदार तरीके से मारा है.ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार को इस मुद्दे से जोड़ा.
अमेरिका के अनुसार ईरान पर उनका हमला बदले की कार्रवाई थी, क्योंकि ईरान ने कथित तौर पर स्ट्रेट से गुजर रहे तीन कमर्शियल जहाजों – मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले M/T अल रेकयात, सऊदी अरब के झंडे वाले M/T वेडियन, और लाइबेरिया के झंडे वाले M/T साइप्रस प्रॉस्पेरिटी – को निशाना बनाया था.

Related Posts
BRICS Summit 2026 : दिल्ली पर दुनिया की नजर, PM मोदी का संदेश-विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
EPF से पैसे निकालने के नए नियम : पढ़ाई, इलाज और घर के लिए मिलेगी बड़ी राहत