July 12, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

‘परवाज़-2026’ : मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

  • ब्राइट फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित

भोपाल। “परवाज़-2026” जिला स्तरीय मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन भोपाल में हुआ।
समारोह हाजी शमीम जिलानी (संचालक, अंजुमन हा.से. स्कूल), जाकिर बेकरी (समाजसेवी), भू.पू. पार्षद सरदार भुट्टो, ज़क़ी शेख़ (प्राचार्य, विनय बाल मंदिर हा. से. स्कूल) एवं ’सबरंग’ संस्थापक सिराज शेख़ के आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं, हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित पैरेंट्स और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love