July 13, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बदले नरोत्तम के सुर, बोले-“BJP में ही जन्मा हूं और BJP में ही मरूंगा…”

भोपाल। दतिया में बीजेपी से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा लगातार देखा जा रहा था,लेकिन अब नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से मुलाकात की है। नरोत्तम ने राष्ट्रीय  बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। लेकिन अब दतिया में होने वाले उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद शुरु हुआ सियासी हंगामा अब थमता नजर आ रहा है। रविवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नरोत्तम मिश्रा से बातचीत की है। नरोत्तम मिश्रा नितिन नवीन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई है।

नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम का बड़ा बयान
नितिन नवीन से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया कि वो न कभी नाराज थे, और न ही नाराज हैं और न ही कभी पार्टी से नाराज हो सकते हैं। उस दौरान वो पल भर का आवेश था और अब शांत हो चुका है। पार्टी बहुत ऊपर होती है औऱ वो सब कुछ देखती है। इस मुलाकात में मिश्रा ने कहा कि वो एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे।

नरोत्म बोले- भाजपा में ही जन्मा हूं और भाजपा में ही मरूंगा
नितिन नबीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा एक और बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम ने कहा कि वो भाजपा में जन्मे हैं और भाजपा में ही मरेंगे। किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों पर भी उन्होंने विराम लगाया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘भाजपा में ही मेरा जन्म हुआ है और मैं मरूंगा भी भाजपा में ही।’ नरोत्तम ने कहा कि वो उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होगें औऱ उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।

Spread the love