July 22, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

फोन चोरी होने का है डर…तो यह सिक्योरिटी फीचर खोए हुए फोन का पता लगाने में करेगा मदद

उड़ान डेस्क। क्या आपको भी अपने फोन खो जाने का डर रहता है। फोन का खो जाना यानी कई कामों का अटक जाना। हमारी वित्तीय और डिजिटल पहचान चोरी होने का भय। लेकिन आप एंटी थेफ्ट ऐप्स, गूगल फाइंड माय डिवाइस और संचार साथी पोर्टल के जरिए अपने खोए हुए फोन का पता लगा सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि कई ऐप्स तो ऐसे भी होते हैं जिनमें यदि आपके फोन में कोई बार-बार पासवर्ड डालता है तो उसकी फोटो भी कैप्चर हो जाएगी। कई लोगों के फोन में भी यह सिक्योरिटी फीचर दिया जाता है।

चोरी हुए फोन का पता कैसे लगाएं

  1. आपके पास भले एंड्रॉयड फोन हो या फिर एप्पल के फोन हो सबसे पहले अपने फोन पर भरोसेमंद एंटी थेफ्ट ऐप को डाउनलोड करें।
  2. जब भी ऐप डाउनलोड करें तो या तो गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर का ही इस्तेमाल करें।
  3. सभी जरूरी परमिशन जैसे माइक्रोफोन लोकेशन कैमरा स्टोरेज आदि की अनुमति दें।
  4. इन ऐप्स की सेटिंग में जाकर आपको थीफ सेल्फी या ऐसे ही फीचर मिल सकते हैं। जिसे हमेशा ऑन करके रखें।
  5. इस विकल्प का लाभ आपको यह मिलेगा कि यदि कोई आपके फोन में बार-बार पासवर्ड डालने की कोशिश करेगा तो उसकी फोटो आपके फोन में कैप्चर हो जाएगी।
  6. इसके बाद वह एप उसी समय की लोकेशन और फोटो को आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज देते हैं।
  7. यदि आपका फोन चोरी हो जाता है तो आप दूसरे मोबाइल में भी लॉगिन करके अपने फोन की लोकेशन चेक कर सकते हैं और डिवाइस भी लॉक कर सकते हैं।

गूगल फाइंड माय डिवाइस से भी होगा काम

  • सभी के फोन में अपना ईमेल एड्रेस रजिस्टर्ड होते हैं।
  • जब आपका फोन खो जाए या घर में ही कहीं रख दिया जाए और वह साइलेंट पर हो तो गूगल का फाइंड माय डिवाइस आपके काम आ सकता है।
  • एंड्राइड यूजर के लिए गूगल फाइंड माय डिवाइस रहता है और आईफोन यूजर के लिए एप्पल फाइंड माय फीचर से आप रियल टाइम लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं।
  • इसके लिए किसी अन्य के मोबाइल से या लैपटॉप पर गूगल फाइंड माय डिवाइस सर्च करें।
  • आपकी कोई हुए फोन में जो ईमेल आईडी लॉगिन है उसे फिर से लॉगिन करके गूगल फाइंड माय डिवाइस पर जाएंगे तो आपको अपने फोन की लोकेशन पता चल जाएगी।
  • इसके अलावा आप अपने फोन पर रिंग भी कर सकते हैं। यानी अलार्म बजा सकते हैं।
  • भले ही आपका फोन साइलेंट पर क्यों ना हो गूगल फाइंड माय डिवाइस से के रिंग फीचर पर क्लिक करने के बाद उसमें रिंगटोन बजने लगेगी।
  • जरूरत पड़ने पर आप अपने फोन के डाटा को यहां से क्लियर भी कर सकते हैं।

फोन चोरी होने पर संचार साथी ऐप से होगा काम

  • फोन चोरी होने के बाद आपको सबसे पहले पुलिस स्टेशन में जाकर FIR करके नया सिम इश्यू करवाना होगा।
  • संचार साथी पोर्टल पर जाकर दिए गए विकल्पों में से ब्लॉक स्टोलेन / लॉस्ट मोबाइल के विकल्प का चुनाव करें।
  • अब आपको अपनी सभी जानकारियां दर्ज करनी होगी जिनमें सबसे पहले मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अपने फोन का आईएमई नंबर दर्ज करना होगा इसके साथ ही फोन का बिल और पुलिस फिर का शिकायत नंबर भी दर्ज करना होगा।
  • जैसे ही फॉर्म सबमिट करते हैं उसके 24 घंटे के अंदर आपका डिवाइस पर नेटवर्क को ब्लॉक कर दिया जाएगा। यानी इसके जरिए कोई भी पेमेंट या अन्य चीज नहीं हो पाएगी।
Spread the love