July 22, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

पदोन्नति केवल पद में बदलाव नहीं, जिम्मेदारियों की वृद्धि है : एसपी पद्मविलोचन शुक्ल

सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक

भोपाल। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी आदेश के परिपालन में जिला बड़वानी पुलिस में पदस्थ 41 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (SI) बनाया गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने पदोन्नत  जनसंपर्क अधिकारी सहायक उप निरीक्षक असद खान को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

पदोन्नति प्रत्येक पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। यह केवल पद में परिवर्तन नहीं, बल्कि दायित्वों एवं उत्तरदायित्वों में वृद्धि का प्रतीक है। पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और अनुशासन का उपयोग करते हुए आमजन को और बेहतर सेवाएं प्रदान करें तथा विभाग की गरिमा एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।

पदोन्नति पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने भी नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और पदोन्नत उप निरीक्षक असद खान को बधाई दी।

Spread the love