नईदिल्ली. NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान जब संसद पहुंचे. यहां NDA सांसदों ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया. बीजेपी सांसद पहले से ही मकर द्वार पर उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान संसद परिसर पहुंचे, सांसदों ने उनका स्वागत किया. उन्हें पारंपरिक पाग पहनाकर सम्मानित किया और उनके साथ संसद भवन के अंदर तक गए. इस दौरान ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे भी लगे, जिसके बाद विपक्षी सांसदों के साथ उनकी नोकझोंक भी देखने को मिली.
सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान को पारंपरिक पाग पहनाकर सम्मानित किया और फिर अपने साथ संसद भवन के अंदर लेकर गए. इस दौरान संसद परिसर में कुछ देर के लिए उत्साह और राजनीतिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर जारी किया है.
धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत के तुरंत बाद विपक्ष ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया. विपक्षी सांसद तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने ‘शिक्षा चोरी’ के नारे लगाए और आरोप लगाया कि सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर दिया है.

Related Posts
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस : लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
EPF से पैसे निकालने के नए नियम : पढ़ाई, इलाज और घर के लिए मिलेगी बड़ी राहत
5 राज्यों के चुनावी खर्च का लेखा-जोखा : BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा