July 28, 2026

Udaan Publicity

The Voice of Democracy

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : MP में अब हर शुक्रवार जनता के बीच होगी सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश में ‘जनविश्वास अभियान’ की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगा। इसके अंतर्गत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जाएगी। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनके लाभ की सुनिश्चितता के लिए कार्य करेंगे।

Spread the love